1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 07, 2019, 4:31:31 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त ताजा खबर निकल कर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां पटना नगर निगम के कर्मचारियों ने 27 सितंबर से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है. पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है. फोर्थ ग्रेड कर्मचारी संघ इस फैसले से माना जा रहा है कि व्यवस्था पर इसका काफी असर पडेगा. निगम के तक़रीबन 5 हजार कर्मी इस महीने 27 तारीख से हड़ताल पर रहेंगे.