Hindi News / news / पटना नगर निगम के कर्मचारियों की सरेआम गुंडई, रेस्टोरेंट ओनर को लाठी-डंडे से...

पटना नगर निगम के कर्मचारियों की सरेआम गुंडई, रेस्टोरेंट ओनर को लाठी-डंडे से पीटा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 09, 2023, 2:48:04 PM

पटना नगर निगम के कर्मचारियों की सरेआम गुंडई, रेस्टोरेंट ओनर को लाठी-डंडे से पीटा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

- फ़ोटो

PATNA: पटना के नगर निगम के कर्मियों का गुंडई का मामला सामने आया है. यहां नगर निगम के कर्मी के द्वारा एक रेस्टोरेंट में घूस कर मालिक और स्टाफ के साथ गुंडई और मारपीट किया गया है. और सबसे बड़ी बात ये है कि यह पूरी घटना पटना पुलिस के सामने अंजाम दिया गया.


बता दे यह मामला बिहार की राजधानी पटना अनिसाबाद गोलंबर के पास का है. जहां एक सफाई कर्मी को नगर निगम के कर्मचारी पीट रहे थे, जो अपनी जान बचाने के लिए वहां पास के रेस्टोरेंट में घूस गया. जब  रेस्टोरेंट के मालिक ने इसका विरोध किया तो सभी नगर निगम के कर्मचारियों ने मालिक और स्टाफ की पिटाई कर दी. सबसे चौकाने वाली बात यह है कि ये सब कुछ पुलिस के सामने हो रहा था. 


यह मामला सिर्फ नगर निगम के कर्मचारीयों और सफाई कर्मी के बीच का है नहीं है. उस युवक के बहाने नगर निगम के कर्मचारी उस ओनर को अपनी दबंगई दिखाने चाहते थे. बताया जा रहा है कि करीब एक साल से नगर निगम कर्मी और रेस्टोरेंट ओनर की अनबन चल रही है. रेस्टोरेंट ओनर का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा फेकने के बदले उनसे अवैध उगाही करना चाहते है. इस घटना के बाद कई तरह के सवाल उठ कर सामने आ रहे है. सवाल ये है कि इन नगर निगम के कर्मचारियों को कौन सह दे रहा है.