ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री के हेलीकाप्टर को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, करना पड़ा लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह? Bihar accident news : बिहार में दो दर्दनाक हादसे: चुनावी ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक और दो युवकों की मौत, मातम का माहौल Bihar News: बिहार में वोट डालकर लौट रहे परिवार पर हमला, भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को भी पीटा Bihar Election 2025: चिराग ने तेजस्वी के खिलाफ खोल दिया बड़ा मोर्चा, कहा - "NDA की सरकार बनता देख डर गए महागठबंधन के नेता, अब करने लगे यह काम" Bhojpur police clash : भोजपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत, पथराव में आधा दर्जन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त Bihar Election 2025: बूथ पर पहुंची महिलाएं तो गदगद हुए नीतीश, सोशल मीडिया पर कर दी बड़ी अपील; अब क्या करेंगे तेजस्वी Bihar News: चाय बनाते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, कई दुकानें जलकर खाक; धमाकों से दहला पूरा इलाका Bihar police investigation : पति ने पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, भोजपुर के फरहंगपुर गांव में दहला देने वाली वारदात Bihar Election 2025: नीतीश कुमार आज सिकटा में करेंगे चुनावी सभा, NDA प्रत्याशी के समर्थन में भरेंगे दम Bihar Election : पटना के एएन कॉलेज वज्रगृह में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम सुरक्षित, 14 नवंबर को होगी मतगणना; प्रत्याशी भी कर सकेंगे निगरानी

बर्थडे के नाम पर पटना में 5 डांसरों को शराब पार्टी में बुलाया, नशे में धुत कई युवक करने लगे जबरदस्ती, तभी..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 22 Apr 2023 07:30:08 PM IST

बर्थडे के नाम पर पटना में 5 डांसरों को शराब पार्टी में बुलाया, नशे में धुत कई युवक करने लगे जबरदस्ती, तभी..

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में 2016 अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीना और शराब बेचना दोनों की मनाही है। ऐसा करने पर  पकड़े जाने पर सजा का प्रावधान हैं। यह सब जानते हुए भी लोग शराब पीते हैं और इसकी अवैध तस्करी भी करते हैं। पुलिसिया कार्रवाई में आए दिन इस तरह का मामला सामने आता है। लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ इलाके का है जहां कुछ लोग चोरी छिपे एक कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे।


लोगों ने शराब के साथ-साथ शबाब का भी इंतजाम कर रखा था। 5 डांसरों को इस शराब पार्टी में बुलाया गया था। भोजपुरी गानों पर बार डांसर ठुमका लगा रही थी और वहां बैठे लोग जाम छलका रहे थे। लेकिन तभी इस शराब पार्टी की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। फिर क्या था आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला दारू पी रहे लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे।


 हालांकि पुलिस ने इस दौरान दो युवकों को मौके से दबोच लिया जो शराब के नशे में धुत था। जिस वक्त पुलिस पहुंची उस समय ये लोग डांसरों के साथ बंद कमरे में जबरदस्ती कर रहे थे। पुलिस ने 5 डांसरों को पहले इन शराबियों के चंगुल से छुड़ाया फिर दो युवकों को गिरफ्तार किया। बाकि लोग पुलिस को देखते ही नौ दो ग्यारह हो गये। 


जिसके बाद पांचों लड़कियों को उनके घर भेजा गया। वही छेड़खानी और शराब पीने के मामले में दोनों युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों युवकों की पहचान नौबतपुर निवासी विश्वकर्मा और पुरुषोत्तम के लिए रूप में हुई है। पुलिस की माने तो बर्थडे पार्टी के नाम पर शराब पार्टी करने के लिए 5-5 हजार रूपये में 5 नर्तकियों को डांस करने के लिए लाया गया था। ये लड़कियां बाहर की रहने वाली है।


 जो स्टेज शो में डांस करती है। इन्हें फुलवारीशरीफ स्थित एक घर में बंद कर शराब पार्टी कुछ लोग कर रहे थे। भोजपुरी गाने पर लोग डांसरों के साथ थिरक भी रहे थे। धीरे-धीरे नशा बढ़ता गया और लोग बहकने लगे। पहले तो डांसरों का हाथ पकड़ लिया और जब लड़कियों ने विरोध किया तो लोग जबरदस्ती करने लगे। लेकिन तभी सही समय पर पुलिस पहुंच गयी। 


जिसके बाद शराबियों के हाथों इन लड़कियों को छुड़ाया। पुलिस ने दो युवकों को शराब के नशे में मौके से दबोचा। हालांकि अन्य लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गये। इलाके में पुलिस को देख आस-पास के लोग भी हैरान रह गये। लोगों ने देखा कि पांच लड़कियों और दो युवकों को पुलिस जिप्सी में बैठाकर ले जा रही है। लोगों को यह समझते देर ना लगी कि मामला गड़बड़ है। लोगों के बीच अब इस रेड की चर्चा खूब हो रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।