Bihar News: खौलते तेल की कड़ाई में गिरी होमगार्ड के साथ दो लड़कियां, जानें फिर क्या हुआ? Bihar Election 2025 : नवादा में राजद नेता की गाड़ी पर 10 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे नेता; इलाके में फैली दहशत Bihar Election 2025: ‘एनडीए जनता के जनादेश से सरकार नहीं बनाती’, मुकेश सहनी का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘एनडीए जनता के जनादेश से सरकार नहीं बनाती’, मुकेश सहनी का बड़ा हमला Bihar News: बिहार के अस्पताल में स्टाफ पर एसिड अटैक, बाल-बाल बची जान Bihar Election 2025 : 'मुस्लिम हमारे पूर्वजों की संतानें ...', दुसरे चरण की वोटिंग से पहले बढ़ जाएगी BJP की टेंशन, अब कैसे सिमांचल में मिलेगी बढ़त ? Bihar News: बिहार में फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने कहा "हत्या हुई है" Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बरामद Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले BJP को मिली बड़ी सफलता, 122 में से 107 सीटों पर हुई जीत; बढ़ गई विपक्ष की टेंशन Bihar Crime News: बिहार में राजस्थान पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, 50 लाख की चोरी से जुड़े मामले में एक्शन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 13 May 2023 09:27:13 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : पटना और रांची से देवघर तक हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह काम की खबर है। यहां आगामी 1 जून से हवाई सेवा में बदलाव किए जाएंगे। देवघर एयरपोर्ट बनने के बाद से चार शहरों को हवाई सेवा को जोड़ा गया है। जिसमें कोलकत्ता, दिल्ली, पटना और रांची का नाम शामिल हैं। लेकिन 1 जून से हवाई सेवा में कुछ बदलाव किए जा रहे है।
दरअसल, विमानन कंपनी इंडिगो की तरफ से जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार रांची और पटना के लिए जो फ्लाइट हर रोज देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी उसमें बड़ा बदलाव किया गया है। अब रांची से यह फ्लाइट सप्ताह में मात्र तीन दिन उड़ान भरेगी। जबकि देवघर के लिए यह फ्लाइट अब पटना से चार दिन उड़ान भरेगी। हालांकि कोलकाता ओर दिल्ली के लिए रोजाना फ्लाइट की सेवा उपलब्ध रहेगी।
बताया जा रहा है कि, देवघर एयरपोर्ट से रांची और पटना के लिए अब हर दिन हवाई सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। एक जून से पटना और रांची के लिए एक दिन छोड़कर देवघर से पटना व रांची के लिए उड़ान सेवा रहेगी। सोमवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता, मंगलवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता, बुधवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता, गुरुवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता, शुक्रवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता, शनिवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता, रविवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता।
आपको बताते चलें कि, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 7944 देवघर एयरपोर्ट दिन के 11:15 बजे उड़ान भरकर 1 घंटे में दोपहर 12:15 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचती है. वहीं पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या 6E 7945 दोपहर 12:35 उड़ान भरकर 1:35 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। इसके साथ देवघर से रांची के लिए फ्लाइट संख्या 6E7965 देवघर एयरपोर्ट से शाम के 4:45 बजे उड़ान भरती है और रांची एयरपोर्ट 05:40 बजे पहुंचती है। वहीं फ्लाइट संख्या 6E7964 रांची से दोपहर 03:25 बजे उड़ान भरती है और 04:25 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचती है।