Hindi News / news / पटना पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

पटना पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

1st Bihar Published by: Updated Nov 16, 2020, 3:10:01 PM

पटना पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और  जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं. 

पटना एयरपोर्ट पर अमित शाह और जेपी नड्डा का बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. 1 बजे से ही पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और बीजेपी नेताओं का जुटान होने लगा था. कार्यकर्ता ढ़ोल-नगाड़ा लेकर एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करने पहुंचे थे.  पटना एयरपोर्ट पर विशिष्ट गेट से अमित शाह बाहर निकले और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर गाड़ी में बैठकर बीजेपी ऑफिस के लिए निकल गए. 

बता दें कि अमित शाह और जेपी नड्डा नीतीश कुमार के शपथग्रहण  समारोह में शामिल होंगे. आज शाम 4:30 बजे नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, उनके साथ कैबिनेट के अन्य सहयोगी भी शपथ लेंगे.