Hindi News / news / पटना पहुंचे राम माधव का राहुल पर निशाना, जनता उनको गंभीरता से नहीं...

पटना पहुंचे राम माधव का राहुल पर निशाना, जनता उनको गंभीरता से नहीं लेती

1st Bihar Published by: Updated Aug 16, 2020, 12:20:22 PM

पटना पहुंचे राम माधव का राहुल पर निशाना, जनता उनको गंभीरता से नहीं लेती

- फ़ोटो

PATNA : पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी   वाजपेयी के पुण्यतिथि समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे बीजेपी नेता राम माधव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव ने कहा है कि राहुल गांधी के बयानों को जनता गंभीरता से नहीं लेती है। राम माधव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार सेना के पराक्रम का पूरा सम्मान करती है। 


दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए थे। राहुल ने कहा था कि मोदी सरकार सेना पर भरोसा नहीं करती है। इसके जवाब में राम माधव ने कहां है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेना को लेकर जो सम्मान प्रदर्शित किया है उसके बाद भी अगर कोई इस तरह का बयान देता है तो क्या कहा जाए। 


राम माधव ने कहा है कि राहुल गांधी के बयान को लेकर जनता खुद फैसला कर सकती है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी यहां चुनाव के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई है। आज वह केवल अटल जी के कार्यक्रम में शामिल होने पटना आए हैं।