Hindi News / news / पटना पुलिस के 13 थानाध्यक्ष होंगे सम्मानित, बेहतर काम के लिए मिलेगा पुरस्कार

पटना पुलिस के 13 थानाध्यक्ष होंगे सम्मानित, बेहतर काम के लिए मिलेगा पुरस्कार

1st Bihar Published by: Updated Nov 21, 2019, 6:59:00 PM

पटना पुलिस के 13 थानाध्यक्ष होंगे सम्मानित, बेहतर काम के लिए मिलेगा पुरस्कार

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना पुलिस को लेकर जहां विभाग की ओर से 13 थानाध्यक्षों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है. बेहतर काम के लिए सभी थानाध्यक्षों को नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित होने वाले थानाध्यक्षों ने अपने थाने में मामलों का निबटारा कर लक्ष्य  किया है. 


विभाग की ओर से जारी पत्र में वरीय अधिकारी ने कहा कि इन थानाध्यक्षों की पकड़ क्षेत्र में अच्छी है. इन इलाकों में क्राइम कंट्रोल में है. बहुत कम मामले ही इन थानों में लंबित हैं. यह एक अच्छे थानेदार का कर्तव्य होता है कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है. उसका पालन सही तरीके से किया जाये. सराहनीय और प्रशंसनीय कार्यों के लिए थानाध्यक्ष को पुरस्कृत किया जाएगा.


सम्मानित होने वालों थानाध्यक्षों में पत्रकारनगर, सुल्तानगंज, बहादुरपुर, जक्कनपुर, कोतवाली, बिहटा, दानापुर, नौबतपुर, फतुहां, बाढ़, बख्तियारपुर और मोकामा के साथ-साथ बिहटा अंचल निरीक्षक को भी एक-एक हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. पुलिस महानिरीक्षक की ओर से पटना एसएसपी को यह लेटर जारी किया गया है.