Hindi News / news / पटना पुलिस को मिली सफलता, पांडव गिरोह का सरगना संजय सिंह वाराणसी से...

पटना पुलिस को मिली सफलता, पांडव गिरोह का सरगना संजय सिंह वाराणसी से गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Nov 04, 2022, 9:18:52 AM

पटना पुलिस को मिली सफलता, पांडव गिरोह का सरगना संजय सिंह वाराणसी से गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना पुलिस की विशेष टीम ने पांडव गिरोह के सरगना और कई संगीन मामलों के आरोपी संजय सिंह को धर दबोचा है। उसकी गिरफ्तारी वाराणसी से हुई है। संजय सिंह इतना शातिर है कि वह अपनी पहचान छिपाकर वाराणसी में रह रहा था।




पटना पुलिस लंबे समय से संजय सिंह की तलाश कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह वाराणसी में है। इसके लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित किया और दो दिन की रेकी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक़ संजय सिंह को पटना ले आया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। एसएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।




आपको बता दें, पिछले 31 मई को पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाईयों की गौतम सिंह और शंभू शरण सिंह की सरेआम संजय गांधी नगर में मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में संजय सिंह पर एफआईआर दर्ज हुआ था।