1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Jan 14, 2020, 10:55:44 AM
- फ़ोटो
PATNA : फर्स्ट बिहार की खबर का असर हुआ है. लगातार खबर चलाए जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पटना के बिक्रम से 14 दिन से लापता लड़की को बरामद कर लिया है.
बता दें कि पटना से सटे बिक्रम से 14 दिन पहले एक लड़की लापता हो गई थी. लड़की के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई करने के बजाय लापरवाही का आरोप लगाते हुए गाली- गलौज देने की बात बताई थी. इसके साथ ही दारोगा ने लड़की के भाई को फंसाने की धमकी भी दी थी. लड़की के भाई ने इसकी रिकॉर्डिग भी भी पुलिस को उपलब्ध कराई थी.
वहीं पीड़िता की मां की ओर से एक आवेदन दिया गया था. जिसमें बताया गया था कि उनकी बेटी को एक जनवरी को औरंगाबाद के नवीनगर थाना इलाके के रहने वाले रंजीत, चन्द्र भूषण और बबलू ने किडनैप कर लिया था.