1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 09, 2023, 2:44:13 PM
- फ़ोटो
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बख्तियारपुर में बेकाबू ट्रक के ई रिक्शा पर पलटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर लखनपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक अचानक एक ई रिक्शा पर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई है वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने सभी को पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।