Hindi News / news / पटना से बड़ी खबर: फ्रेजर रोड के सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग,...

पटना से बड़ी खबर: फ्रेजर रोड के सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 29, 2024, 8:41:10 PM

पटना से बड़ी खबर: फ्रेजर रोड के सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। फ्रेजर रोड के सूर्या अपार्टमेंट में भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सूर्या अपार्टमेंट के नौवीं मंजिल पर अगलगी की भीषण घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गयी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने में जुटी है। करीब एक दर्जन दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची हुई है। वही कोतवाली और गांधी मैदान थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। 


बता दें कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके ठीक पीछे पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर का आवास है। वही पास में यूथ हॉस्टल, ग्राड चंद्रा अपार्टमेंट और ठीक आगे होटल मौर्या है। सूर्या अपार्टमेंट में लगी आग के बाद पूरे बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है। लोगों को बाहर अपार्टमेंट से बाहर निकाला जा रहा है।