Hindi News / news / SP लिपि सिंह की बड़ी कार्रवाई, पटना से अगवा कारोबारी मुंगेर से बरामद,...

SP लिपि सिंह की बड़ी कार्रवाई, पटना से अगवा कारोबारी मुंगेर से बरामद, 2 किडनैपर अरेस्ट

1st Bihar Published by: saif ali Updated Jan 11, 2020, 8:29:04 AM

SP लिपि सिंह की बड़ी कार्रवाई, पटना से अगवा कारोबारी मुंगेर से बरामद, 2 किडनैपर अरेस्ट

- फ़ोटो

MUNGER : मुंगेर की कमान संभालते ही एसपी लिपि सिंह ने अपराधियों पर लगाम लगाने की कवायद शुरू कर दी है. पटना से अगवा किए गए पान दुकानदार दीपक कुमार को मुंगेर और पटना की पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में मुंगेर के असरगंज से बरामद किया गया है.

एसपी लिपि सिंह ने बताया पटना के जक्कनपुर थाना इलाके पान  दुकानदार दिपक का अपहरण कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि दीपक को अपहरणकर्ताओं ने नौकरी देने के बहाने बुलाया और उसका अपहरण कर परिजनों से फिरौती की रकम की मांग करने लगे.

दीपक के अपहरण की जानकारी पटना के जक्कनपुर थाना को मिली, जिसके बाद पटना पुलिस ने अपराधियों और दीपक के मोबाइल को सर्विलांस पर लेते हुए दीपक की बरामदगी की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक को पटना से अगवा कर मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र में रखा गया है. जिसके बाद एसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में मुंगेर और पटना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जहां पान दुकानदार दीपक को बरामद कर लिया वहीं दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है.