Hindi News / news / पटना एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, बेगूसराय के इनामी क्रिमिनल नागो महतो को...

पटना एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, बेगूसराय के इनामी क्रिमिनल नागो महतो को हथियार के साथ दबोचा

1st Bihar Published by: Updated Nov 14, 2019, 9:01:08 PM

पटना एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, बेगूसराय के इनामी क्रिमिनल नागो महतो को हथियार के साथ दबोचा

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना एसटीएफ ने एक इनामी क्रिमिनल को धर दबोचा है. एसटीएफ टीम ने बेगूसराय के इनामी क्रिमिनल नागो महतो को गिरफ्तार किया है. 


एसटीएफ को मिली इस बड़ी कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि नागो महतो के ऊपर कई मामले दर्ज हैं. यह अपराधी कई दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस को इसकी बहुत दिनों से तलाश थी. लगातार एसटीएफ की टीम इसके ठिकानों के बार में पता लगा रही थी. इसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी रखा गया था. 


एसटीएफ ऑफिसर ने आगे बताया कि नागो महतो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा भी जब्त किया है. इसके अलावा तीन मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किये गए हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.