Hindi News / news / पटना से दिल्ली के लिए सबसे सस्ती उड़ान, गो एयर ने नए साल...

पटना से दिल्ली के लिए सबसे सस्ती उड़ान, गो एयर ने नए साल के लिए दिया बंपर ऑफर

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 07, 2019, 8:31:12 AM

पटना से दिल्ली के लिए सबसे सस्ती उड़ान, गो एयर ने नए साल के लिए दिया बंपर ऑफर

- फ़ोटो

PATNA : गो एयर ने पटना से दिल्ली के लिए सबसे सस्ती उड़ान का बंपर ऑफर दिया है। गो एयर की तरफ से नए साल के लिए या ऑफर दिया गया है जिसकी बुकिंग कल यानी रविवार से शुरू होगी। साल 2020 की शुरुआत में गो एयर ने यात्रियों के लिए पटना से दिल्ली तक का किराया 2220 रुपए करने का ऑफर दिया है। दिल्ली के अलावे पटना से रांची बेंगलुरु समेत देश के अन्य 24 शहरों के लिए टिकट बुक कराए जा सकते हैं। गो एयर की तरफ से नए साल पर फ्लाइट टिकट का जो ऑफर दिया जा रहा है उसमें पटना से रांची का किराया 1220 रुपए, पटना से कोलकाता 1520 रुपए, पटना से दिल्ली 2220 रुपए, पटना से बेंगलुरु 3220 रुपए और पटना से मुंबई का किराया 3520 रुपए दिया गया है।