शिवहर में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख Bihar: शादी में नर्तकियों के बीच हर्ष फायरिंग करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने किया एलान, हमारी आगे की लड़ाई ‘गिनती के बाद हिस्सेदारी’ की जाकिर बन गया जगदीश: 8 मुसलमानों ने हिन्दू धर्म को अपनाया, हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ शुद्धिकरण HAJIPUR: जननायक एक्सप्रेस से 8 किलो अफीम बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार ISM में वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का आयोजन, कई छात्र-छात्राओं का हुआ चयन Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुंगेर में शरारती तत्वों ने चलाया बत्ती गुल अभियान, डॉक्टर ने लाइट्स बंद नहीं किया तो जान से मारने की दी धमकी Bihar News: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा
1st Bihar Published by: Sonty Sonam Updated Tue, 15 Mar 2022 09:49:28 PM IST
- फ़ोटो
BANKA: बिहार के बांका जिले में एक पति ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। बांका के ककवारा निवासी सन्नी झा के तौर पर मृतक की पहचान हुई है। सुरत में प्राइवेट नौकरी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। लेकिन विगत कुछ दिनों से पत्नी से संबंध खराब चल रहा था। पत्नी की रवैय्ये से परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। बताया जाता है कि एक साल पहले भी फेसबुक पर लाइव आकर उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। उस वक्त उसके फेसबुक फ्रेंड उनके घर पर पहुंचे थे जिसके बाद उसकी जान बच सकी थी।
इससे पहले भी वह कई बार खुदकशी करने का प्रयास किया था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका था। करीब एक साल पहले फिल्मी अंदाज में उसने फेसबुक पर लाइव आकर खुदकशी का प्रयास किया था। लेकिन कुछ लोग ने वहां पहुंचकर दरबाजा तोड़ कर बचा लिया था। बताया जा रहा कि सन्नी काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसकी पत्नी पूजा झा से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। जिसकी वजह से आए दिन वह परेशान रह रहा था। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के कारण पत्नी भी कुछ दिन पूर्व भागलपुर जाकर रहने लगी थी।
इसी बीच सन्नी भी रोजी-रोटी की तलाश में सूरत में एक निजी कंपनी में काम करने लगा था। कुछ दिन पूर्व ही वह ककवारा अपने घर आया था। मंगलवार की दोपहर घर में वह अकेला था। उसकी मां बड़े बेटे के पास देवघर में थी। घर में कोई नहीं रहने के कारण सन्नी ने पंखे से लटक कर जान दे दिया। इधर ककवारा गांव में घटी इस घटना से लोग सकते में हैं। मिली जानकारी के अनुसार सन्नी झा बहुत ही हरफनमौला व्यक्ति था।
आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट वह डाला करता था। बांका में रहने के दौरान कई पार्टियों से उनका जुड़ाव रहा है। पहले युवा राजद और उसके बाद भाजपा युवा मोर्चा में कार्यकर्ताओं की भांति जुड़े रहे है। सन्नी झा के इस कदम से लोग भी हैरान है। सदर अस्पताल में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों भी भीड़ देखी गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की जा रही है।
तीन दिनों में लगातार 3 घटनाएं
दो दिन पूर्व जमीन विवाद में शहर के अलीगंज की महिला बीबी फरजाना ने खुदकशी कर ली है। जिसके पति ने बेटी को ही हत्या का आरोप लगया है। जबकि सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी सूर्यकांत मणी का शव संदेहस्पद स्थिति में रूप में बाथरूम में मिला था। वहीं आज सन्नी झा ने खुदकुशी कर ली है।