1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 22, 2024, 5:34:32 PM
- फ़ोटो
PATNA: काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार व भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पवन सिंह पर बीजेपी की कार्रवाई को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा खुलासा किया है। इसे बीजेपी का दिखावा बताया है।
बीजेपी का खुलासा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि अब भाजपा काराकाट के एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा का ठिकाना लगाएगी। बाद में जब पवन सिंह काराकाट से चुनाव जीत जाएंगे तब उन्हें वापस बीजेपी में शामिल करवा लेंगे। बीजेपी की यह बड़ी चाल है। भाजपा चाहती है कि उपेंद्र कुशवाहा का ठिकाना लग जाए और पवन सिंह बीजेपी में भी जाएं।
उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को भी भाजपा ने ठिकाना लगा दिया है। चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव हार रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम इनको जिताने नहीं आए हैं हम रामविलास पासवान जी का कर्ज उतार रहे हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। प्रधानमंत्री पहला वादा पूरा करने के बारे में बताएं। बीजेपी ने इससे पहले हमको भी ठिकाना लगाने की कोशिश की थी। हमको सरकार से बाहर कर दिया था। मेरे विधायकों को तोड़ा गया था। हमने आईना दिखाया तो मेरी सुरक्षा भी छीन ली गयी।