1st Bihar Published by: Updated Jan 21, 2020, 12:24:20 PM
- फ़ोटो
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. पवन वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी और जदयू के गठबंधन पर एक बार फिर से विचार करने की अपील की है.
पवन वर्मा ने नीतीश कुमार को लिखे अपने पत्र में गठबंधन को उलझा हुआ फैसला बताया है. साथ ही गठबंधन पर एक बार फिर से विचार करने की बात कही है.
बता दें कि दिल्ली विधानसभा के लिए जदयू ने कल स्टार प्रचारकों कि लिस्ट जारी की थी, जिसमें सीएम नीतीश कुमार, बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, केसी त्यागी, आरसीपी सिंह, ललन सिंह समेत 20 नेता शामिल हैं, वहीं प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है.