Hindi News / news / पैक्स चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, पटना डीएम ने पुख्ता तैयारियों...

पैक्स चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, पटना डीएम ने पुख्ता तैयारियों की किया दावा

1st Bihar Published by: Updated Dec 08, 2019, 8:12:52 PM

पैक्स चुनाव के पहले चरण का मतदान कल, पटना डीएम ने पुख्ता तैयारियों की किया दावा

- फ़ोटो

PATNA: प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के पहले चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। पटना के डीएम कुमार रवि ने बताया कि वोटिंग की सारी तैयारियां दुरुस्त कर ली गयी हैं। उन्होनें अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी  ने कहा कि पटना जिला के पटना सदर, फुलवारीशरीफ, पुनपुन, नौबतपुर, दुल्हिनबाजार, दानापुर, पाजीगंज प्रखंडों में पैक्स निर्वाचन के पहले चरण की वोटिंग होगी। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होगी जो पूर्वाह्न तीन बजे तक चलेगी।

कुमार रवि ने बताया कि कुल 07 प्रखंडों के सभी पैक्सों के मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्भीक वातावरण में मतदान कराने के लिए पुलिस और चुनाव पदाधिकारियों की नियुक्ति कर ली गयी है। उन्होनें ने बताया कि सीमा सील, वाहन चेकिंग, नदी गश्ती की सम्पूर्ण जिम्मेवारी संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष की होगी। प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी का दायित्व होगा कि वे असमाजिक तत्वों के आवागमन, अवांछित वाहनों के परिचालन पर पूर्ण नियंत्रण रखेंगे।