Hindi News / news / पिकअप वैन ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, लूट के दौरान अपराधियों ने मारी...

पिकअप वैन ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, लूट के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Shushil Updated Jun 22, 2021, 12:32:31 PM

पिकअप वैन ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, लूट के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

BHAGALPUR: कोरोना की रफ्तार भले ही थम गयी हो लेकिन आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने पिकअप वैन ड्राइवर की लूट के दौरान हत्या कर दी। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। 


मृतक की पहचान नालंदा निवासी 28 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। जो ननसूतबीघा निवासी रामबली यादव का पुत्र था। जो बिहारशरीफ सब्जी मंडी से भागलपुर पहुंचा था जहां कहलगांव के शिवनारायणपुर आम लोड करने जा रहा था। तभी इसी बीच हथियारबंद अपराधियों ने लूट की मकसद से उसे रोका। 


पिकअप वैन के ड्राइवर राहुल ने जब इसका विरोध किया तब उसे गोली मारकर अपराधी फरार हो गये। घटनास्थल पर मौजूद ट्रक ड्राइवर ने बताया कि अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद पिकअप वैन ड्राइवर बीच सड़क पर तड़पता रहा। जब तक सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।