Hindi News / news / प्रशांत किशोर को तेजप्रताप ने दिया ऑफर, RJD में आएं वेलकम है

प्रशांत किशोर को तेजप्रताप ने दिया ऑफर, RJD में आएं वेलकम है

1st Bihar Published by: Updated Jan 30, 2020, 1:40:50 PM

प्रशांत किशोर को तेजप्रताप ने दिया ऑफर, RJD में आएं वेलकम है

- फ़ोटो

PATNA : जेडीयू से बाहर किए गए प्रशांत किशोर को आरजेडी की तरफ से बड़ा ऑफर मिला है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को आरजेडी में शामिल होने का ऑफर दिया है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि प्रशांत किशोर आरजेडी में आएं हम उनका वेलकम करते हैं। 


तेज प्रताप यादव ने कहा है कि प्रशांत किशोर और पवन वर्मा ने नीतीश कुमार की पार्टी में रहते जब सच कहा तो उनके ऊपर कार्रवाई की गई। तेज प्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार को सुनना पसंद नहीं है और अपने खिलाफ आवाज उठाने वाले हर नेता को वह जेडीयू से बाहर कर देते हैं।  उन्होंने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को सही स्टैण्ड पर बताया है। 


उधर चंपारण से यात्रा शुरू करने वाले कन्हैया कुमार को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर भी तेज प्रताप यादव ने एतराज जताया है।  तेज प्रताप ने कहा है कि एनआरसी और सीएए के खिलाफ उनकी पार्टी पहले से ही लड़ रही है और सरकार में बैठे लोग इस आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।