Hindi News / news / पीएम मोदी के बारे में अभद्र भाषा का वीडियो शेयर करने वाले BSP...

पीएम मोदी के बारे में अभद्र भाषा का वीडियो शेयर करने वाले BSP कार्यकर्ता पर केस दर्ज

1st Bihar Published by: Sumit Kumar Updated Oct 31, 2019, 9:53:04 PM

पीएम मोदी के बारे में अभद्र भाषा का वीडियो शेयर करने वाले BSP कार्यकर्ता पर केस दर्ज

- फ़ोटो

PATNA:  सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग एवं भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए बसपा के लोक सभा प्रभारी रामप्रवेश यादव पर भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने पटना के पालीगंज थाना में मामला दर्ज कराया है.

आवेदन के मुताबिक़ रवि कुमार ने बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री को गाली गलौज एवं युवाओं को खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया है. वही लोकसभा प्रभारी रामप्रवेश यादव ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है. किसी ने मेरे मोबाइल पर वीडियो मैसेज भेजा था. उन्होंने बिना देंखे ही दूसरे ग्रुप में सेंड कर दिया.

पालीगंज थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर आईटी एक्ट धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच के बाद करवाई की जाएगी.