Hindi News / news / PM मोदी ने ली कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज, कहा-टीके से वायरस को...

PM मोदी ने ली कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज, कहा-टीके से वायरस को हराएंगे

1st Bihar Published by: Updated Apr 08, 2021, 9:02:18 AM

PM मोदी ने ली कोरोना वैक्‍सीन की दूसरी डोज, कहा-टीके से वायरस को हराएंगे

- फ़ोटो

DESK : देश में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच आज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली. इसकी जानकारी खुद पीएम ने ट्वीट कर दी है. खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि मैंने आज दिल्ली एम्स में वैक्सीन की दूसरी डोज ली. 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज AIIMS में मुझे कोरोना वैक्सीन की मेरी दूसरी खुराक मिली. टीकाकरण हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है. अगर आप वैक्सीन लगवाने के लिए योग्य हैं तो जल्द ही cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा कर वैक्सीन लगवाएं.’ 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने दी. उनके साथ पंजाब की नर्स निशा शर्मा मौजूद रहीं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 1 मार्च को ली थी.