Hindi News / news / प्रधानमंत्री मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, लोगों से भी टीका...

प्रधानमंत्री मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, लोगों से भी टीका लगवाने की अपील

1st Bihar Published by: Updated Mar 01, 2021, 9:06:17 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, लोगों से भी टीका लगवाने की अपील

- फ़ोटो

DESK : कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. पीएम मोदी खुद सुबह-सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे और कोरोना वैक्सीन लगवाई.


आपको बता दें कि आज सुबह करीब 6.30 बजे ही पीएम मोदी दिल्ली AIIMS पहुंचे थे जहां उन्होंने वैक्सीन का पहला डोज लिया. प्रधानमंत्री ने स्वदेशी भारत बायोटेक की कोवैक्सिन लगवाई. अब पीएम मोदी को 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाया जाएगा. दिल्ली स्थित एम्स में काम करने वाली पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन की डोज दी है.  


टीका लगवाने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से कोरोना की वैक्सीन लेने की अपील की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की मेरी पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है, मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, साथ में, हम भारत को कोरोना मुक्त बनाए.'