Bihar Weather: बिहार के तापमान में गिरावट जारी, इस दिन से देखने को मिलेगा ठंड का असली रूप Bihar Election 2025: आज से बंद होगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस, परिवार संग मनाया जश्न; कार्यकर्ताओं के बीच काटेंगे केक दिनारा में जय कुमार सिंह के समर्थन में पहुंचे अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ गयाजी में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का मंच धंसा, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते बचाया बाप के साथ पार्टी करने आए शख्स ने बेटी की इज्जत लूट ली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर कर दी चढ़ाई बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित वजीरगंज में बसपा के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, जनसैलाब को देख गदगद हो गये चिंटू भैया, बोले..बदलाव निश्चित
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 05 Jun 2023 06:11:04 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 18 विभागों के 1340.46 करोड़ रूपये की 106 योजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। वही 1189.87 करोड़ रूपये की 83 योजनाओं का भी शिलान्यास किया। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में शाम के साढ़े चार बजे शिलान्यास और उद्घाटन का कार्यक्रम हुआ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री अशोक चौधरी सहित 10 विभागों के मंत्री भी मौजूद रहे। भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री नीतीश ने बधाई दिया कहा कि भवन निर्माण विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भवन बने उसका मेंटेनेंस बहुत जरूरी है। मेंटेंनेस के लिए यदि अलग से बहाली करनी पड़े तो जल्द किया जाए।
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पुरानी चीजों को कुछ लोग खत्म करने के चक्कर में लगे हैं। उन्होंने कहा कि बापू टावर के बनने में देरी हो रही है। काम में तेजी लाने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। वही भवन के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश सीएम ने दिया।
उन्होंने कहा कि बापू टावर बना रहेगा तो हटाने में दिक्कत ना किसी को होगी आज कल जान रहे है ना कैसा चल रहा सरकार वो तो सब पूरानी चीजों को खत्मे करने के चक्कर में है। पटना में हम बापू टावर बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एपीजे अब्दूल कलाम साइंस सिटी का भी काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को उन्होंने काम में तेजी लाने की बात कही।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिहार म्यूजियम का नाम आज दूनिया में हो रही है। बिहार म्यूजियम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम में मौजूद इंजीनियरों से सीएम ने कहा कि हमरे साथ पढ़ने वाला तो कब का रिटायर कर गया। उन्होंने कहा कि हमारे बात पर सभी इंजीनियर ध्यान दें।
वही तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विकास काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अमन शांति और चैन कायम है। आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सारी चीजों को संभालने की कोशिश करते हैं ताकि लोगों की परेशानी ना बढ़े। इतनी कम संसाधन के बावजूद बिहार में तरक्की कर रहा यहां विकास कार्य हो रहा है। लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से विशेष पैकेज तक नसीब नहीं हो रहा है।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार और विकास करता लेकिन केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार अपना रही है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं छूटा है जहां हमने काम नहीं किया। इतने कम संसाधनों के बावजूद बिहार में हरेक क्षेत्र में विकास हो रहा है। जो बचा हुआ काम है उसे जल्द पूरा करेंगे।