1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 25, 2023, 2:40:42 PM
- फ़ोटो
PATNA: सरकारी अस्पतालों में अधिकांश डाक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड में ड्यूटी नहीं करते हैं, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है। कौन डॉक्टर है और कौन स्वास्थ्यकर्मी या फिर कौन आम पब्लिक इस बात का फर्क लोग नहीं कर पाते हैं। जिससे मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लोगों की इस बड़ी समस्या को देखते हुए पटना के सबसे बड़े हॉस्पिटल पीएमसीएच के अधीक्षक आईएस ठाकुर ने ड्रेस कोड को लेकर चेतावनी भरा पत्र जारी किया है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि PMCH में ड्रेस कोर्ड को अब अनिवार्य किया गया है। अब ड्रेस कोड का पालन सभी को करना है। पीएमसीएच के डॉक्टर से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों तक को ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
वही सीनियर रेजिडेंट्स, स्टूडेंट्स, प्रोफेसर्स के लिए भी इसे अनिवार्य किया गया है। पीएमसीएच अधीक्षक ने कहा है कि ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर कल शुक्रवार की दोपहर 12 बजे प्राचार्य और अधीक्षक की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें पीएमसीएच के सभी एचओडी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में ड्रेस कोड से जुड़ी बातों को रखा जाएगा।