Hindi News / news / कुख्यात चंदन गुर्गों के साथ अरेस्ट, हथियार के साथ 9MM और 315 की...

कुख्यात चंदन गुर्गों के साथ अरेस्ट, हथियार के साथ 9MM और 315 की गोलियां बरामद

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 07, 2019, 10:43:10 AM

कुख्यात चंदन गुर्गों के साथ अरेस्ट, हथियार के साथ 9MM और 315 की गोलियां बरामद

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसटीएफ लगातार एक्टिव है. एसटीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर कुख्यातों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में जुटी है. एसटीएफ ने समस्तीपुर के कुख्यात चंदन यादव को उसके गुर्गे का साथ गिरफ्तार कर लिया है. चंदन के साथ उसके तीन गुर्गे को एसटीएफ ने धर दबोचा है. इन सबके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है कि इनके साथियों का पता लगाने में लगी है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट