1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 09, 2019, 10:31:56 AM
- फ़ोटो
BUXAR : करंट की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. घटना बक्सर जिले की है. इस हादसे से घर में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक झारखंड पुलिस में तैनात था. पूरी घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के पांडेय पट्टी गांव की है. जहां धाराप्रवाह करंट की चपेट में आने से झारखंड पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. मृतक देवेन्द्र तिवारी झारखंड पुलिस में तैनात था. बताया जा रहा है कि खेती कराने के लिए वह गांव आया हुआ था. मृतक के भाई ने बताया कि आज सुबह जब वह खेत पर जा रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे से घर में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही बिजली के पोल में करंट आ गई.