Hindi News / news / पुल की रेलिंग से टकराई बस, 25 कांवरिए घायल

पुल की रेलिंग से टकराई बस, 25 कांवरिए घायल

1st Bihar Published by: Updated Aug 17, 2022, 9:40:04 AM

पुल की रेलिंग से टकराई बस, 25 कांवरिए घायल

- फ़ोटो

PURNEA: बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया जिले से आ रही है। यहां एक बस पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिसमें 25 कांवरिए घायल हो गए हैं। घायल लोगों में 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कजरा पुल के पास की है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ सभी कांवरिया देवघर से पूजा कर किशनगंज के छतर गाछ जा रहे थे। इसी दौरान कजरा पुल के पास बस पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस घटना में 25 कांवरिए घायल हो गए हैं, जिसमे 8 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।



कजरा पुल के पास पहुंचते ही ड्राइवर को झपकी आ गई और इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।