Bihar Election 2025: चुनाव से पहले गोपालगंज में JDU-कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल बिहार चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, नीतीश–मोदी बनाम तेजस्वी–राहुल की जंग अब दूसरे चरण में तेज, जानिए फर्स्ट फेज में किस नेता ने की कितनी सभाएं और क्या रहा मुद्दा Bihar News: बिहार में JDU नेता के भाई, पत्नी और बेटी की मौत; मचा कोहराम Asia University Rankings: भारत के ये संस्थान एशिया के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल, शीर्ष पर यह यूनिवर्सिटी काबिज Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन इन चीजों पर रहेगी छूट, आप भी ले सकते हैं लाभ; जानिए क्या है तरीका बिहार चुनाव 2025: अब मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें अपना वोटर आईडी कार्ड, जानिए DigiLocker से पूरा प्रोसेस Bihar Election 2025: पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, इतने बूथों पर होगी वोटिंग; चुनाव आयोग ने किए पुख्ता इंतजाम Bihar Election 2025: बिहार चुनाव बना वैश्विक लोकतंत्र की सीख का केंद्र, इतने देशों के अधिकारी पहुंचे पटना; EVM सेंटर से पोलिंग बूथ तक लेंगे जानकारी Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण: 18 जिलों की 121 सीटों पर कल पड़ेगा वोट, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे इतने उम्मीदवारों का फैसला Kartik Purnima 2025: आज है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए स्नान-दान और देव दिपावली का महत्व
1st Bihar Published by: Updated Thu, 14 Apr 2022 07:46:30 AM IST
- फ़ोटो
DELHI : आज प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे से संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इस संग्रहालय में प्रधानमंत्री से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। प्रधानमंत्री से जुड़ी दूरदर्शन, फिल्म डिविजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय की तरफ से जो जानकारियां जुटाई गई हैं, वह इस संग्रहालय में रहेंगी और लोग इसे देख पाएंगे। प्रधानमंत्री संग्रहालय के निर्माण की आधारशिला काफी पहले रखी जा चुकी थी और अब इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पीएम मोदी उद्घाटन करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के जीवन दर्शन को दिखाया जाएगा। इस संग्रहालय के निर्माण पर 271 करोड़ की लागत आई है। साल 2018 में इसके निर्माण को मंजूरी मिली थी और 4 साल के अंदर या बनकर तैयार हो गया। प्रधानमंत्री संग्रहालय नेहरू म्यूजियम के पास ही बनाया गया है 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस संग्रहालय को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता है।
देश के तमाम पूर्व प्रधानमंत्रियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और उसके तथ्यों को इस संग्रहालय में जगह देने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री को मिलने वाली उपहार और यादगार वस्तुएं जो उपलब्ध है वह भी इस संग्रहालय में रखी रहेंगी। उससे जुड़े फैक्ट भी लोग जान पाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री को मिलने वाले सम्मान, पदक, स्मारक टिकट, सिक्के जैसी चीजें भी इस संग्रहालय में रखी रहेंगी। अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के व्यक्तित्व और जीवन के पहलुओं से जुड़े जानकारी भी इस संग्रहालय के जरिए लोग हासिल कर पाएंगे।