Hindi News / news / पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित तीन को आज मिलेगा भारत रत्न सम्मान

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित तीन को आज मिलेगा भारत रत्न सम्मान

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 08, 2019, 9:48:28 AM

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित तीन को आज मिलेगा भारत रत्न सम्मान

- फ़ोटो

DESK : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित तीन लोगों को आज भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति भवन में होने वाले एक कार्यक्रम में सभी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. जनसंघ के नेता नाना जी देशमुख और गायक, संगीतकार, गीतकार भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित तीनों को भारत रत्न सम्मान दिए जाने का ऐलान 25 जनवरी को किया गया था. बता दें कि कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में असाधारण और उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान दिया जाता है.