Hindi News / news / प्रशांत किशोर ने PM मोदी से की अपील, आपराधिक लापरवाही पर दिल्ली पुलिस...

प्रशांत किशोर ने PM मोदी से की अपील, आपराधिक लापरवाही पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तो हटाइए

1st Bihar Published by: Updated Feb 26, 2020, 3:01:52 PM

प्रशांत किशोर ने PM मोदी से की अपील, आपराधिक लापरवाही पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तो हटाइए

- फ़ोटो

PATNA : दिल्ली हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शांति बनाए रखने की अपील सामने आने के बाद प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी को रिट्वीट करते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि वह आपराधिक लापरवाही और अक्षमता के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तुरंत हटाएं।


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में शांति के लिए लोगों से अपील की थी पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लोगों से कहा था कि शांति और भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता है। मैं दिल्ली के भाई बहनों से अपील करता हूं कि वह शांति और भाईचारा बनाए रखें।


दिल्ली हिंसा को लेकर आज शाम भी कांग्रेस शांति मार्च निकालने वाली है कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार करने वाले हैं।