Hindi News / news / गर्ल फ्रेंड से रिश्ता टूटने के बाद मनाया ब्रेकअप पार्टी, पिस्टल से केक...

गर्ल फ्रेंड से रिश्ता टूटने के बाद मनाया ब्रेकअप पार्टी, पिस्टल से केक काटा फिर ड्रोन से खिंचाई फोटो

1st Bihar Published by: Updated Aug 13, 2022, 9:07:45 PM

गर्ल फ्रेंड से रिश्ता टूटने के बाद मनाया ब्रेकअप पार्टी, पिस्टल से केक काटा फिर ड्रोन से खिंचाई फोटो

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: बर्थडे, एनीवर्सरी, वेलेंन्टाइन डे, मडर डे, फादर डे, फ्रेंडशीप डे सहित कई मौके पर केक काटते आपने लोगों को देखा होगा। लेकिन दिल टूटने पर किसी को केक काटते कभी नहीं देखा होगा। आज हम बताने जा रहे हैं कि कैसे GIRL FRIEND से रिश्ता टूटने के बाद युवक ने ब्रेकअप पार्टी धूमधाम के साथ मनायी। सोशल मीडिया पर ब्रेकअप पार्टी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां प्रेमिका से रिश्ता टूटने के बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ ब्रेकअप पार्टी की। इस दौरान एक नहीं बल्कि दो-दो केक काटे। केक काटने के लिए चाकू की जगह पिस्टल का उपयोग किया। पिस्टल से दोनों केक को काटा गया फिर युवक ने केक को अपने दोस्तों को खिलाया।


केक एक दूसरे को खिलाने के बाद देसी कट्टा भी लहराया गया। केक पर अमित एन्ड निशा ब्रेकअप डे लिखा हुआ था। दोस्तों ने इस मौके पर गिफ्ट भी दिया। यही नहीं इस ब्रेकअप पार्टी में डीजे पर रितेश पांडेय का गम वाला भोजपुरी गाना भी बजाया गया। गाने के बोल थे 'उ त दूसरा के डोली में सवार हो गईल' जिसे इस ब्रेकअप पार्टी में बजाया गया।


यही नहीं इस दौरान ड्रोन कैमरा से हथियार लहराते फोटो भी खिंचवाया गया। यह ब्रेकअप पार्टी समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना के मनियारपुर गांव में हुआ लेकिन युवकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर ब्रेकअप पार्टी मनाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।