1st Bihar Published by: Updated Aug 30, 2022, 10:39:12 AM
- फ़ोटो
PATNA : खबर बिहटा की है, जहां आपसी विवाद में दो गुट भीड़ गए और उनके बीच जमकर पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव की है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर बिहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया। घटना को लेकर बिहटा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दो गुटों में मारपीट की घटना की जानकारी मिली थी, जिसमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, वारदात में घायल होने के बाद युवक को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसके अलावा इस घटना में 4 से 5 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।