1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Dec 07, 2019, 2:11:26 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पीयू छात्र संघ चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के दौरान गोली चलने की खबर आ रही है. जिसके बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.
खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीएन कॉलेज के गेट के बाहर छात्रों के दो गुट आपस में उलझ गए, जिसके बाद एक गुटों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्रों का दोनों गुट मौके से फरार हो गया.
वहीं गोलीबारी के संबंध में कुछ छात्रों का कहना है कि ABVP के छात्राों ने गोलीबारी की है. वहीं पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है. लेकिन गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बलों ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाल लिया है. कॉलेज के गेट के आसपास से लोगों को भी हटाया दिया गया.