Hindi News / news / कोरोना से ज्यादा खतरनाक है पबजी, 14 साल के बच्चे ने खेलते-खेलते किया...

कोरोना से ज्यादा खतरनाक है पबजी, 14 साल के बच्चे ने खेलते-खेलते किया सुसाइड

1st Bihar Published by: Updated Jun 07, 2020, 9:21:55 AM

कोरोना से ज्यादा खतरनाक है पबजी, 14 साल के बच्चे ने खेलते-खेलते किया सुसाइड

- फ़ोटो

DESK : दुनिया भर में कहर बरपा रहे हैं कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक पबजी गेम है. पबजी गेम की वजह से अब तक कई लोग अपनी जान दे चुके हैं ताजा मामला कोटा से सामने आया है राजस्थान के कोटा में 14 साल के एक बच्चे ने पबजी खेलने के दौरान आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में एक बच्चे ने आधी रात को सुसाइड कर लिया.

 घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नौवीं क्लास में पढ़ने वाले इस बच्चे ने आधी रात तक पबजी गेम खेला था और सुबह वह फंदे से लटकता हुआ मिला. जिस बच्चे ने सुसाइड किया है उसके पिता सेना में काम करते हैं. परिवारवालों के मुताबिक इस बच्चे ने 3 दिन पहले ही पबजी गेम डाउनलोड किया था और लगातार उसे खेल रहा था अपनी मां के मोबाइल फोन में उसने सुसाइड वाली रात भी गेम खेला था

दुनिया भर में पबजी गेम खेलने वालों से जुड़े ऐसे मामले सामने आ चुके हैं लगातार ऐसी खबरें आती रहती हैं कि पबजी गेम खेलने वाले युवा और किशोर सुसाइड कर रहे हैं.