Hindi News / news / सीतामढ़ी में हत्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, दो बसों में लगाई...

सीतामढ़ी में हत्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, दो बसों में लगाई आग, स्थिति तनावपूर्ण

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 06, 2019, 8:27:10 PM

सीतामढ़ी में हत्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, दो बसों में लगाई आग, स्थिति तनावपूर्ण

- फ़ोटो

SITAMARHI : अपराध पर नकेल कसना बिहार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां बढ़ते अपराध को लेकर लोगों का गुस्सा जमकर फूटा है. सुबह दवा कारोबारी की हुई हत्या से आक्रोशित लोगों ने दो बसों में आग लगा दी है. स्थिति काफी तनावपूर्व बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस हालात को काबू करने में लगी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार भारी संख्या में सड़क पर उतरकर लोग बवाल मचा रहे हैं. लोगों ने बसबिट्टा बाजार में भी आगजनी कर जमकर बवाल काटा है. बता दें कि आज सुबह मेजरगंज थाना इलाके के डुमरी और हेलमपुर चौड़ के बीच अपराधियों ने एक दवा कारोबारी को अपना निशाना बनाया था. जबरन उसे बस से उतारकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी. मिली जानकारी के अनुसार बाइक से आये तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. बहरहाल पुलिस अभी स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट