1st Bihar Published by: Updated Sep 20, 2021, 11:22:43 AM
- फ़ोटो
DESK : पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने CM पद की शपथ ले ली है. उन्हें राज्यपाल बीएल पुरोहित ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसी के साथ पंजाब को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया. सोमवार सुबह चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री हैं, लेकिन पहले दलित मुख्यमंत्री हैं.
इधर चरणजीत सिंह चन्नी के साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी डिप्टी सीएम की शपथ ले ली है. रंधावा जट्ट सिख कम्युनिटी से हैं. वहीं, सोनी हिंदू नेता हैं. जानकारी हो कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना सीएम चेहरा बदला है.
बता दें कि पंजाब के इतिहास में चन्नी पहले दलित मुख्यमंत्री हैं. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के समर्थन से चन्नी CM की कुर्सी पाने में कामयाब रहे. यह कुर्सी कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी.