Hindi News / news / दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हो रही बारिश, पटना सहित पूरे बिहार में...

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हो रही बारिश, पटना सहित पूरे बिहार में अभी और सताएगी सर्दी

1st Bihar Published by: Updated Jan 16, 2020, 8:30:06 AM

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हो रही बारिश, पटना सहित पूरे बिहार में अभी और सताएगी सर्दी

- फ़ोटो

PATNA : पिछले तीन हफ्तों से उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से फिलहाल लोगों को निजात नहीं मिलने वाली। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक में आज सुबह सवेरे हुई बारिश ने सर्दी और बढ़ा दी है। सुबह सवेरे दिल्ली में हल्की बारिश हुई जबकि लखनऊ में तेज बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। 


मौसम विभाग में अगले दो से 3 दिनों तक खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब के अलावे पश्चिमी राजस्थान में भारी कोहरे का पूर्वानुमान है जबकि बिहार, मेघालय, हिमाचल प्रदेश में भी कोहरा छाया रहेगा। 


राजधानी पटना में बुधवार को मौसम साफ रहा। आज गुरुवार के दिन भी सूरज देवता के दर्शन जल्दी हो गए हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार से पटना का मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है।