Hindi News / news / पूर्णिया में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 की मौत, 3 की...

पूर्णिया में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 01, 2023, 8:18:00 PM

पूर्णिया में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

- फ़ोटो

PURNEA: पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा स्थान के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दो बाईक की सीधी टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। 


घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान जानकारी नगर थाना क्षेत्र के चोपड़ा बाजार निवासी सुनील कुमार के 13 वर्षीय पुत्र चेतन और अमित शर्मा के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।