Hindi News / news / पूर्णिया में दिनदहाड़े गोलीबारी, अपराधियों ने एक शख्स को किया शूट

पूर्णिया में दिनदहाड़े गोलीबारी, अपराधियों ने एक शख्स को किया शूट

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Jul 13, 2021, 1:49:56 PM

पूर्णिया में दिनदहाड़े गोलीबारी, अपराधियों ने एक शख्स को किया शूट

- फ़ोटो

PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां दिनदहाड़े कुछ हथियारबंद बदमाश ने एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर को दो गोली मार दी. गोलियों की आवाज़ से इलाके में सनसनी मच गयी. गोली मारने वाले शख्स की पहचान की जा चुकी है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना सहायक थाना क्षेत्र के लाल खान टोला की है. जख्मी शख्स का नाम अनवर है. वहीं गोली मारने वाले का नाम सद्दाम बताया जा रहा है. घटना उस वक्त हुई जब अनवर अपने घर के बाहर खड़ा था. इसी दौरान सद्दाम ने उसपर गोलियां चल दी और फरार हो गया. पीड़ित को आनन-फानन में पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए मैक्स 7 अस्पताल रेफर कर दिया गया है. 


इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित और परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है.