Hindi News / news / पूर्णिया में युवक का मर्डर, जमीन के लिए सगे भाइयों ने गोलियों से...

पूर्णिया में युवक का मर्डर, जमीन के लिए सगे भाइयों ने गोलियों से भूना

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Aug 29, 2021, 1:47:03 PM

पूर्णिया में युवक का मर्डर, जमीन के लिए सगे भाइयों ने गोलियों से भूना

- फ़ोटो

PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में सगे भाई ही भाई की जान के दुश्मन बन गए और एक के बाद एक गोली मारकर भाई की हत्या कर दी. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा है. 


घटना कस्बा थाना क्षेत्र के सब्दलपुर की है. मृतक का नाम दयानंद मिश्रा है. परिजनों ने बताया कि बीते 7 सालों से अपने ही सगे संबंधियों से उनका जमीन विवाद चल रहा था. इसी सिलसिले में दयानंद थाना में आवेदन देकर वापस अपने घर लौट रहे थे. तभी घर से 1 किलोमीटर पहले खेत में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी. 


बताया जाता है कि 1 गोली सीने में और 1 गोली हाथ की अंगुली में लगने से घटनास्थल पर ही दयानंद की मौत हो गई. मृतक की बेटी का कहना है कि इस हत्या के पीछे मृतक के बड़े भाई नरेश ठाकुर, दूर के संबंधी चंदन मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, उनकी पत्नी-बेटी और अन्य सहयोगियों का हाथ है. 


परिजन का आरोप है कि इसके पहले भी उनके परिवार में जमीन को लेकर हत्या हो चुकी है लेकिन अबतक पुलिस द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है. अगर पुलिस पहली हुई हत्या के मामले में संज्ञान लेती तो आज यह हत्या नहीं हुई होती.