ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज, राघोपुर से शुरू किया चुनावी अभियान Diwali 2025: दिवाली पर सिर्फ लक्ष्मी-गणेश ही नहीं, बल्कि इन मूर्तियों को भी लाए घर; फायदे जानकर रह जाएंगे दंग Bihar election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद. शुरू होगा ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान BJP Candidates : बीजेपी ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, एक मुस्लिम कैंडिडेट के नाम का हुआ एलान Bihar News: मवेशी के लिए चारा लेने जा रहे ग्रामीण की नदी में डूबने से मौत; पलटी नाव तो गई जान; मातम का माहौल Vande Bharat Express : पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, यात्रियों में दहशत; जानिए क्या थी वजह Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बाजारों में नहीं दिखेगी भीड़, आ गया सरकारी आदेश; जानिए क्या है मामला Bihar News: हथियारबंद बदमाशों ने बैंककर्मी से पांच लाख रुपये लूटे, चार लूटेरे फरार Bihar Assembly Elections : बिहार में इस दिन बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल- कॉलेज, यहां देखें पूरी लिस्ट Bihar News: नदी में कपड़ा धोने गई तीन बहनों की डूबने से मौत, गांव में मातम

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पैरोल खत्म : बेऊर जेल पहुंचे: सोशल मीडिया पर लिखा- समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 20 May 2024 09:04:00 AM IST

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पैरोल खत्म : बेऊर जेल पहुंचे: सोशल मीडिया पर लिखा- समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे

- फ़ोटो

PATNA : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की पैरोल 19 मई की रात खत्म हो गई। देर रात अनंत सिंह फिर बेऊर जेल वापस पहुंच गए। अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल की मिली थी। जिसके बाद अनंत सिंह 5 मई को जेल से बाहर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें जमीन का बंटवारा कराना है। इसी आधार पर राज्य के गृह विभाग ने उन्हें पैरोल पर जेल से बाहर आने की इजाजत दी थी।


वही, अनंत सिंह की पैरोल 19 मई की रात पूरी हो गई। पैरोल का समय पूरा होने के कारण वह वापस जेल पहुंचे। वहीं, जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है- सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। आप समस्त जनता मालिक, समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे।


अनंत सिंह के वकील सुनील सिंह और जेल प्रशासन से बात की। इनके अनुसार 20 मई को उन्हें जेल प्रशासन के पास पहुंचना था। उन्हें खुद समर्पण करना था। पैरोल के तहत वापसी का एक समय तय होता है। जेल प्रशासन के अनुसार हर दिन सुबह 5 बजे कैदियों की गिनती होती है। अनंत सिंह को उसके पहले पहुंचना था। वह देर रात ही जेल पहुंच गए।


मालूम हो कि वर्ष 2022 में एक महीने के अंतराल पर अनंत सिंह को पटना के कोर्ट की तरफ से दो अलग-अलग केस में 10-10 साल की सजा मिल चुकी है। 21 जून, 2022 को स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे के इसी कोर्ट ने बाढ़ में उनके गांव वाले घर से बरामद हथियार AK-47 के केस में अनंत सिंह को 10 साल की ही सजा सुनाई थी। इसी सजा के बाद अनंत सिंह की विधायकी भी चली गई थी।


उधर, विधानसभा से उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया गया था। इसके ठीक एक महीने बाद 21 जुलाई, 2022 को पटना के सचिवालय थाना में दर्ज 2015 के केस में भी उन्हें 10 साल की सजा दी गई है। यह केस सरकारी आवास से अत्याधुनिक हथियार इंसास के 6 खाली मैगजीन और एक बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामदगी का था। जिसमें 7 साल बाद उन्हें सजा मिली थी।