1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 18, 2023, 10:55:15 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस महकमे से दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य में अंदर पिछले कुछ महीनों से हर महीने से जेल के अंदर कैदी खुदखुशी का मामला निकल कर सामने आ रहा है। इसी कड़ी में अब जो मामला निकल कर सामने आ रहा है। वह राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। जहां एक बंदी ने जेल के अंदर ही खुद की जान दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर उपकारा में मंगलवार की देर रात एक कैदी ने फांसी लगा ली है। कैदी उपकारा के वार्ड नंबर- 4 में था। जहां वार्ड 4 में मृतक के साथ 9 और कैदी भी थे। जिसमें जेलबी प्रशासन ने कैदी को दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद बंदी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि, मृतक कैदी की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवाला स्थित भगवती पर का रहने वाला है। चोरी के मामले में 14 अक्टूबर को आया था जेल। इस मामले में दो सिपाही सस्पेंड हुए हैं। वहीं, कारा अधीक्षक और उप अधीक्षक पर मामले का स्पष्टीकरण मांगी गई है। इसके बाद इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप का माहौल बना हुआ है।