Hindi News / news / राजधानी में SSC की तैयारी कर रहे छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके...

राजधानी में SSC की तैयारी कर रहे छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में मातम का माहौल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 15, 2023, 1:46:14 PM

राजधानी में SSC की तैयारी कर रहे छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में मातम का माहौल

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या के घाट उतार दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के नौबतपुर में बुधवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक छात्र एसएससी की तैयारी में जुटा था। मृतक की पहचान राहुल कुमार( 22) के रूप में की गई है। इस घटना की पुष्टि फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि राहुल कुमार अपने गांव के बोरिंग पर जा रहा था, इसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। राहुल कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के एम्स भेजा गया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है।