Hindi News / news / जीतने के बाद राबड़ी देवी से मिले जफर आलम, लालू से भी मिलने...

जीतने के बाद राबड़ी देवी से मिले जफर आलम, लालू से भी मिलने जाएंगे रांची

1st Bihar Published by: Updated Oct 25, 2019, 3:12:20 PM

जीतने के बाद राबड़ी देवी से मिले जफर आलम, लालू से भी मिलने जाएंगे रांची

- फ़ोटो

PATNA: सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उप चुनाव में जीतने के बाद राजद के विधायक जफर आलम राबड़ी देवी को धन्यवाद देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. राबड़ी देवी ने जफर को स्वागत किया और जीत की बधाई दी. 

आलम ने कहा कि लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी ने मुझपर भरोसा किया है. वहां की जनता ने भी भरोसा किया है और मुझे वोट दिया है. समीक्षा बैठक में शामिल होने पर कहा कि बहुत खुशी हो रही है.

आलम ने कहा कि अपने नेता लालू प्रसाद से वह मिलने के लिए रांची के रिम्स जाएंगे और उनसे आशीर्वाद लेंगे. दो सीटों पर हार के बारे में कहा कि महागठबंधन के नेताओं के चुक के कारण ही नाथनगर और सीवान में राजद की हार हुई है. अगर सब ठीक होता तो महागठबंधन की जीत सभी सीटों पर पक्की थी.