1st Bihar Published by: Updated Sep 12, 2021, 4:18:56 PM
- फ़ोटो
DESK: देश में नौकरियों की वर्तमान स्थिति को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश में नौकरियां ही नहीं है ऐसे में क्या संडे और क्या मंडे? राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार का विकास मॉडल ही ऐसा है कि रविवार और सोमवार के फर्क ही खत्म हो गया है।
दरअसल राहुल गांधी ने यह प्रतिक्रिया दिल्ली के एक न्यूज पेपर में छपी खबर पर दी है। जिसमें अमेरिकी ऑटो कंपनी फोर्ड ने भारतीय बाजार से अपना कारोबार समेटने का फैसला लिया है। इससे 4 हजार छोटी बड़ी कंपनियों पर भी असर पड़ेगा।
कई लोगों की नौकरियां खतरे में आ जाएगी। राहुल ने कहा कि बीजेपी सरकार ऐसा विकास लेकर आई है कि संडे और मंडे का फर्क ही खत्म हो गया है। जब लोगों के पास नौकरी ही नहीं है तो क्या संडे और क्या मंडे?
गौरतलब है कि अमेरिका की ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर कंपनी ने भारत में अपना कारोबार समेटने का फैसला लिया है। इससे कंपनी और उससे जुड़े डीलरों के हजारों कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
फेडरेशनऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों पर यदि गौर करे तो फोर्ड के भारत में करीब 170 डीलर पार्टनर हैं जो पूरे देश में 400 शोरूम चलाते हैं। इन शोरू में हजारों कर्मचारी काम करते हैं।
उनके परिवार का भरण पोषण इसी नौकरी से होती है। फोर्ड की घोषणा के बाद कई डीलरों ने तो अपने कर्मचारियों की छंटनी भी शुरू कर दी है। ऐसे में हजारों लोगों के बेरोजगार होने का खतरा मंडरा रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का काम किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर यह लिखा है कि..भाजपा सरकार का ‘विकास’ ऐसा कि रविवार-सोमवार का फ़र्क़ ही ख़त्म कर दिया… नौकरी ही नहीं है तो क्या Sunday, क्या Monday!
भाजपा सरकार का ‘विकास’ ऐसा कि रविवार-सोमवार का फ़र्क़ ही ख़त्म कर दिया…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 12, 2021
नौकरी ही नहीं है तो क्या Sunday, क्या Monday!#SundayThoughts pic.twitter.com/ILyJS7axYZ