1st Bihar Published by: Updated Mar 28, 2022, 9:54:53 PM
- फ़ोटो
KHAGARIA: ड्राइवर की तत्परता से खगड़िया में बड़ा रेल हादसा टल गया। पटना से सहरसा जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस पटरी पर रखे अलकतरा के ड्रम से टकरा गयी तभी ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जिससे ट्रेन की पाइपलाइन फट गयी।
ट्रेन संख्या 12568 डाउन राज्यरानी एक्सप्रेस पटना से सहरसा जा रही थी। इसी दौरान बदला घाट के पास पटरी पर रखे अलकतरा से भरा ड्रम से ट्रेन टकरा गई। ड्राइवर ने सूझ-बूझ से काम लेते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जिससे बड़ा ट्रेन हादसा होने से बचा।
इस घटना में जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आखिर रेलवे ट्रैक पर अलकतरा का ड्रम क्यों रखा गया था। यह कही नी कही किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी और रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं।