1st Bihar Published by: Updated Dec 18, 2019, 7:48:50 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के युवा जो रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बंपर बहाली होने वाली है. कंप्यूटर ऑपरेटर, कर्मचारी और अमीन के पदों पर बंपर बहाली होने वाली है.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 3738 कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति होगी. इसके अलावा 4353 कर्मचारी और 1737 अमीन की नियुक्ति की जाएगी. इन सभी पदों पर मार्च के महीने तक बहाली पूरी कर ली जाएगी. सभी अंचल में 7 कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त होंगे, जिनमें 4 डेटा सेंटर रिकॉर्ड रूम में काम करेंगे. जबकि 3 अंचल कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगे.
सभी अंचलों में 3738 कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए राज्य सरकार की सहमति मिल चुकी है. वहीं हल्का कर्मचारियों और अमीनों की कमी को भी दूर करने के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग और बिहार संयुक्त परीक्षा परिषद में 4353 कर्मचारियों और 1737 अमीनों के चयन की भी प्रक्रिया चल रही है.