1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 11, 2023, 5:05:35 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI: बिहार की राजनीति में बयानबाजी का स्तर काफी नीचे जा रहा है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप पत्यारोप के दौरान कुछ भी बोल रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद को बिहार के लिए कैंसर बताया तो लालू के प्रवक्ता शक्ति सिंह ने सम्राट को एड्स बता दिया। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोलने के दौरान किसी के भी बाप तक पहुंच जा रहे हैं। इसको लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ा हमला बोला है।
चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी के सोनबरसा के भूताही में कहा है कि बिहार की राजनीति में वाद विवाद का स्तर यही है। राज्य के लोग भी उसी व्यक्ति को नेता मानते हैं जिसको न तो कोई ज्ञान है और ना ही बोलने का तरीका ही है। बिहार में उसी को मजबूत नेता माना जाता है जो गाली-गलौज करे, बदमाशी करे, लूट-मार करे और गोली-बंदूक की बात करे। प्रशांत किशोर ने कहा कि नेताओं के ऐसे शब्दों पर रिएक्ट करता हूं।
पीके ने कहा कि वे किसी नेता की शिकायत करने के लिए पदयात्रा नहीं कर रहे बल्कि उन्हें समाज के साथ मिलकर काम करना है। लोगों को लग सकता है कि इसका असर नहीं पड़ेगा लेकिन बिहार में जो लोग भी राजनीति करते हैं उससे कम राजनीति की समझ मुझे भी नहीं है। ऐसा नहीं है कि बिहार की राजनीति और समाज की समझ मुझे नहीं है।