1st Bihar Published by: Updated Dec 20, 2019, 7:23:45 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : अगले महीने पटना के मिलर उच्च विद्यालय के मैदान में होने वाले महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह राजपूतों को गोलबंद करने की कवायद में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में संजय सिंह शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया.
20 जनवरी को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे. लोगों तक यह संदेश पहुंचाने और भारी संख्या में लोगों को जुटाने के लिए संजय सिंह सूबे के सभी जिलों में दौरा कर रहे हैं. बीते 8 नवंबर से मोतिहारी से उन्होंने इस दौरे की शुरुआत की. तब से लगातार बिहार भ्रमण कर रहे हैं.
मुजफ्फरपुर पहुंचे संजय सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि यह दौरे का 23 वां जिला है. उन्होंने लोगों को महाराणा प्रताप की उपलब्धियों और योगदानों के बारे में बताते हुए लोगों से भारी संख्या में जुटकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की. इस दौरान प्रवक्ता अरविंद निषाद, राजीव रंजन पटेल, युवा जदयू प्रवक्ता ओमप्रकाश सेतु, राज्य कार्यकरिणी सदस्य जदयू संजय कुमार सिंह, सतीश मुखिया उपस्थित थे.